[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मकराना चर्च में मनाया क्रिसमस का पर्व

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के बाईपास रोड़ पर स्थित मदर टैरेसा चर्च में क्रिसमस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। चर्च के पादरी पास्टर साविओ ने जानकारी देते हुए बताया की कई दिनों से लोग अपने घरों को सजाकर घर घर जाकर गीतों को गाकर क्रिसमस मना रहे थे।

उन्होंने बताया क्रिसमस केवल एक दिन का नहीं होता है। 22 तारीख से लेकर 6 तारीख तक का क्रिसमस रहता है। प्रभु यीशु मसीह धरती पर शांति का संदेश देने के लिए आए थे। जिस प्रकार पवित्र बाइबल में से पहाड़ी वाला उपदेश पढ़ते हैं कि हमें दूसरों के लिए जीना चाहिए और दूसरों की सेवा करनी चाहिए।

उसी प्रकार सभी को एक दूसरों की मदद करते हुए जीवन यापन करना चाहिए। इस दिन सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए केक और उपहार भेंट करते हुए क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now