[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

महिलाओं को बताएं सीवर कनेक्शन के फायदे

SHARE:



मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर में सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिशासी अभियंता राजकुमार मीणा के निर्देशन व सहायक अभियंता श्रीकांत यादव के सहयोग से शहर के गुणावती में महिलाओं को सीवरेज कनेक्शन के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी।

कैप रुडीप के बीएल गोठवाल ने स्वच्छता पर बोलते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी दस्त आदि होने का खतरा रहता है। जो जलभराव के कारण उत्पन्न मच्छरों से अधिक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए सभी कॉलोनी वासी सीवर कनेक्शन करवाए ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।

उन्होंने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। सीवर लाईन में रसोईं व बाथरूम का कचरा जैसे सब्जी, झूठन, चायपत्ती, अदरक के टुकड़े, गर्भनिरोधक, सेनेटरी नैपकीन, पॉलीथिन, राख, मिट्टी, बालों के गुच्छे, साबुन व कागज आदि नहीं जाने दें। इनसे सीवर लाईन चोक होगी एवं घर के आस-पास बदबू व गंदगी फैलेगी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now