[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सी.डी.ओ.एम विजयसिंह को अति विशिष्ट रेल सेवा के लिए रेलमंत्री ने किया सम्मानित।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय सिंह को रेल मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में अजमेर मंडल में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिये 68वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2023 में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सम्मानित किया गया।


मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार ने बताया कि सिंह के प्रयासों से अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की , जैसे अब तक की सबसे अच्छी माल लदान (10.27 मिलियन), अब तक की सबसे अच्छी माल ढुलाई कमाई 839.83 करोड़ रही।


विजयसिंह एक परिश्रमी, ईमानदार एवं समर्पित अधिकारी हैं एवं इन्हें उच्चतम स्तर की संचालन दक्षता प्राप्त है तथा इन्होंने मालभाड़ा एवं कोचिंग परिचालन दोनों में नया कीर्तिमान स्थापित किया। वर्ष के पूरे होने से पहले इन्होंने यातायात लदान का लक्ष्य प्राप्त किया एवं डिब्बा किलोमीटर/डिब्बा दिवसों, एनटीकेएम/डिब्बा दिवसों, मालगाड़ी की औसत गति के अन्य लक्ष्य को भी प्राप्त एवं इसमें सुधार किया। ये गति शक्ति के नोडल अधिकारी भी हैं और इन्होंने रिकार्ड समय में दो गति शक्ति टर्मिनलों को भी कमीशन किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now