[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बुजुर्ग महिला ने गायों के लिए हजारों रुपए की खल की भेंट

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण-गांव रूण की एक बुजुर्ग महिला ने रविवार को गांव की दो गौशाला में गायों के लिए हजारों रुपए की खल भेंट की, जो पूरे दिन गांव में चर्चा का विषय रही। प्राप्त जानकारी के तहत श्रीभोमियासा गौशाला के संचालक पूर्व सरपंच हुकुमचंद सोनी ने बताया गांव की बुजुर्ग महिला जानी देवी (90)पत्नी स्वर्गीय तेजाराम लालरिया ने गांव की दो गौशालाओं के लिए 50 हजार रुपए की खल भेंट की,

उनके इस पुनीत कार्य को देखकर पूरे दिन गांव में चर्चा का विषय रहा गौरतलब है कि यह बुजुर्ग महिला निसंतान है और उनके पति कुछ वर्षों पहले स्वर्ग सिधार गए थे इसीलिए अब यह पूरा कार्य भलाई में ही कर रही है, लगभग 2 साल पहले निकटवर्ती गांव इंदौकली में श्रीमद् भागवत कथा वाचन के दौरान भी इस बुजुर्ग महिला ने हजारों रुपए का दान देकर वाहवाही लूटी थी। वही इस कार्य को लेकर शिवलाल शर्मा सहित कई धर्म प्रेमी लोगों ने घर पर जाकर इनको बधाई दी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now