[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रोहित गोदारा ने ली गोगामेड़ी पर हमले की जिम्मेदारी गोदारा ने अपने फेसबुक पेज दी जानकारी

SHARE:

बीकानेर, बबदमाश रोहित गोदारा ने ली गोगामेड़ी पर हमले की जिम्मेदारी!, जयपुर के श्याम नगर इलाके में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर की गई हत्या के बाद से जयपुर में तनाव है। बदमाश रोहित गोदारा ने इस हत्या की जिम्मेवारी ली है। गोदारा ने अपने फेसबुक पेज पर यह सब जानकारी दी है।



सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दौरान मंगलवार को उनके दो गनमेन गोगामेड़ी के साथ नहीं थे। गोगामेड़ी के समर्थकों ने दिखाया गुस्सा, कहा जब तक हत्यारे पकड़ने नहीं जाएंगे गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सुखदेव सिंह को श्यामनगर इलाके में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। एक शूटर को भी गोली लगी है।



डायरेक्ट सिर व हार्ट को निशाना बनाया गया है। पांच-सात मिनट में पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। एक्स पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का ट्रेंड चल रहा है। अस्पताल में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी समर्थकों की समझाइश में लगे हुए हैं। तनाव ना बढ़े इसके प्रयास जारी।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक अजित सिंह मामडोली ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदलते ही राजपूत समाज के एक बड़े नेता पर हमला होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जल्द हमलावर नहीं पकड़े गए तो राजस्थान में बड़ा आंदोलन करेंगे। मामडोली ने कहा कि इस साजिश के पीछे बड़े लोग व बहुत बड़े ग्रुप पीछे हैं। जिनकी पहचान होना जरूरी है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now