[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वोट करूंगी तभी तो आगे बढूंगी स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली

SHARE:



मकराना (मोहम्मद शहजाद)। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर नागौर एवं निर्वाचन अधिकारी रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम मकराना के निर्देशानुसार स्वीप टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और सतरंगी सप्ताह के तहत मंगलवार को वोट करूंगी तभी तो आगे बढूंगी

स्लोगन के साथ ऑरेंज थीम में शहर के विभिन्न कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और शहर के मुख्य मार्गो से महिला मार्च निकाल कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई।

इस दौरान स्वीप टीम प्रभारी सीओ दीपक कुमार शुक्ला ने कहा की आगामी लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने पंचायत समिति परिसर में उपस्थित सैकड़ो लोगों को मतदान की शपथ दिलाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

इस दौरान स्वीप टीम के मीडिया प्रभारी ए के भाटी, योगेश जिंदल, गजेंद्र सिंह गुर्जर, मुरली मनोहर सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ व मतदाता उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now