[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा प्रत्याशी विधायक निर्मल कुमावत ने दर्जनभर गांवों में जनसंवाद, संपर्क कर भा ज पा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया।

SHARE:

फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा विधायक एवं भा ज पा प्रत्याशी निर्मल कुमावत ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र की जनता से रूबरू संवाद कार्यक्रम के तहत मंडा भीम सिंह, प्रतापपुरा, मिठोड़ी कोठी, पहाड़पुरा, प्रेमपुरा, सुंडो का बास, भादवा, भैसलाना, मुंडोती, सुकालपुरा में ग्रामीण जन समुदाय से भेंट कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने उपस्थित जन समुह से कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है

फुलेरा विधानसभा क्षेत्र की जनता में उत्साह को देखते हुए क्षेत्र में कमल खिलना तय है,अतः विकास के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के लिए हमें कमल के फूल को वोट देकर भाजपा का परचम फहराना है

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय पाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य नंद सिंह, ढ्योड़ीपूर्व सरपंच लालाराम यादव, मुंडोति मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण शर्मा, महामंत्री अशोक कुमावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदयाल कुमावत, लक्ष्मण सारण, बनवारी लाल वर्मा, लक्ष्मण चोपड़ा, किशन लाल सैनी, सौहनदास स्वामी, प्रकाश प्रजापत,डालूराम कुमावत, राम प्रसाद रेगर, विष्णु दास स्वामी, मदनलाल कस्वा, भवानी सिंह शेखावत, मंडा भीम सिंह सरपंच राम गोपाल बसानीवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now