[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सीएम गहलोत आज भेरुन्दा आएंगे

SHARE:

मनिष वैष्णव,जुगल दायमा भैरुंदा /हरसौर
रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नागौर जिले के एकदिवसीय दौरे पर गांव भेरुन्दा आएंगे। कांग्रेस नेता हुकमाराम बाजियां ने बताया कि सीएम प्रातः 10.30 बजे दौरे पर हेलीकॉप्टर से जयपुर से उड़ान भरेंगे।

प्रातः 11.30 बजे भेरुन्दा पहुँचेंगे। जहाँ पर विधायक विजयपाल मिर्धा के समर्थन में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित पार्टी अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

शुक्रवार देर शाम सीएम के दौरे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, सहायक अभियंता भीखाराम बेरवाल, एसएचओ विनोद मीणा ने हेलीपैड व जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
फोटो-अशोक गहलोत-सीएम

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now