[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

देवी की उपासना के साथ गरबा और डांडिया की धूम

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शारदीय नवरात्रि के पर्व पर शहर में इन दिनों कई स्थानों पर देवी की उपासना में पांडाल लगाकर शहर वासी माता की भक्ति में लीन होकर डांडिया और गरबा महोत्सव पर नृत्य करते नजर आ रहे है।

मकराना शहर में कई स्थानों पर गली, मोहल्लों और मंदिरों में गरबा और डांडिया की रौनक दिखाई दे रही है। गुजराती गीतों के साथ बॉलीवुड गानों पर डांडिया नृत्य करते युवक, युवतियां, बालिकाओं और महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता है। डांडिया और गरबा के साथ देवी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना का क्रम चल रहा है।

कई घरों में भी नित्य रोज देवी की उपासना में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। देवी उपासक और श्रद्धालु मां के भजन और स्तुति गान कर रहे है।

शहर के चारभुजा चौक, हॉस्पिटल रोड़, राम कृष्ण कॉलोनी, गहलोत कॉलोनी, वसुंधरा नगर, सुभाष नगर, गायत्री मंदिर, शिव कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर अलग अलग रंग और वेशभूषा में सज संवर कर महिलाएं डांडियां की शाम को खास बना रही है।

शहर के राम कृष्ण कॉलोनी में गोविंद पारीक, विपिन जोशी, नटवर लाल मालपानी, नंदकिशोर मालपानी, महिपाल सिंह, मनीष शर्मा, संजय साबू, छोटु राम बिश्नोई, नवल चोखडा, राजेश सैनी, कालूराम जांगिड़, माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित मालपानी, निखिल सैनी, रवि साबू, कृष्णा मालपानी, कपिल जाजू, सचिन बिश्नोई, संतोष मालपानी, राजु देवी, बसंती देवी, पुष्पा साबू, रेखा, भावना शर्मा, पार्वती चोखडा, रेखा, शिमला मालपानी, रेखा चोखडा, निर्मला जोशी, सरिता साबू, निशा, राधिका, परी, सोनू, कीर्तिका सहित अन्य मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now