[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

युवा कांग्रेस मेड़ता विधानसभा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,बूथ स्तर तक चुनावी लड़ाई लड़ेगी युवा कांग्रेस।

SHARE:

मेड़ता विधानसभा युवा कांग्रेस के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकारिणी का पहले चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष सुरेंद्र बापेड़िया निर्वाचित हुए थे आज उन्होंने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद शाहिद और नागौर जिले के प्रभारी विकास खीचड़ के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया।


कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर पहले रशीद मोहम्मद , राऊफूद्दीन और मनीष गहलोत निर्वाचित हुए थे और कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर आशीष वाल्मीकि आमिर खान मुकुल पवार और सदीक मोहम्मद को तथा महासचिव के पद पर अरशद अली, सद्दाम सांखला, रविंद्र कमेडिया ,सुरेंद्र भादू तथा सचिव के पद पर मनीष अकेली,लखन पाराशर,आमिर राजा इत्यादि को जगह दी गई।


युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बापड़िया ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर पंचायत पर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी जिससे टीम को और मजबूत बनाया जाएगा इस कार्यकारिणी में प्रत्येक वर्ग को सक्रिय रूप से कार्य करने वालों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।


युवा कांग्रेस पहले ही बूथ जोड़ो यूथ जोड़ों के कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।
युवा कांग्रेस इस बार मुख्य कांग्रेस के साथ जुड़कर हर संभव प्रयास करेगी ताकि मेड़ता विधानसभा सीट को कांग्रेस के पक्ष में जिताया जा सके।
साथ ही युवा कांग्रेस इस बार प्रत्येक बूथ पर पांच सदस्यों की नियुक्ति करेगी क्योंकि चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट,सोशल मीडिया और हर तरह से मुख्य कांग्रेस के साथ मिलकर कार्य करेगी।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मेड़ता जाकिर खान सांखला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लाला राम नायक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नंदाराम महेरिया, सेवादल जिला अध्यक्ष खुमाराम जाजड़ा,जीसान कुरैशी, ने खुशी जाहिर की और नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now