[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सियाराम धाम परिसर में 21आसन संगीत में सुंदरकांड का आयोजन हुआ

SHARE:

श्री महंत कपिलदासजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आज [बाबूलाल सैनी] पादूकलां। कस्बे के मैला मैदान के पास सियाराम धाम परिसर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू श्री महंत कपिल दास महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूर्व संध्या पर रामायण मंडल के तत्वाधान में 21 आसन संगीत में सुंदरकांड का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ के पूर्व में गुरु सियाराम दास जी महाराज श्री महंत कपिल दास जी महाराज चरण पादुका का विधि विधान पंडितों द्वारा विधिवत्त पूजा अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ शुरू किया। सियाराम धाम के महंत संत दास जी महाराज ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक कार्यक्रम दो दिवसीय आगाज मंगलवार को शाम को सियाराम धाम परिसर में रामायण मंडल के तत्वाधान में 21 आसन सुंदरकांड का पाठ रामायण मंडल के सदस्यों का कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन हुआ।

सियाराम धाम दूधिया रोशनी से जगमगाया रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। बुधवार को सुबह श्री महंत कपिल दास जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। कन्या भोजन ग्रामीण अंचल राजस्थान के अनेक जिलों व अन्य प्रदेशों से साधु संत शिरकत करेंगे । गुरूभाई व शिष्य अन्य साधु-सन्तों भाग लेंगे । ग्राम सहयोग से श्री महंत कपिल दास जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now