[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मकराना में हुआ संतो का आगमन, किया भव्य स्वागत

SHARE:



मकराना (मोहम्मद शहजाद)। बी.ए.पी. एस. संस्था के वरिष्ठ संत के सानिध्य में संतो का आगमन शुक्रवार को मकराना में हुआ। आगमन के पश्चात सभी संतो ने गुणावती रोड़ स्थित तुरफुरी माताजी के दर्शन किए। इस दौरान एक निजी प्रतिष्ठान पर आए हुए संतो का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान स्वामी अक्षर प्रेम, स्वामी वेद मंगल, स्वामी परम मूनि, राहुल, स्वामी निर्मल चरित, स्वामी योग निधि सहित अन्य के नेतृत्व मे 125 नवदीक्षित संतो का मकराना मे पर्दापण किया। संतो ने बताया कि गीता, भागवत, उपनिवद् आदि शास्त्रों मे संतो के गुण बताए है। वे सारे गुण पूज्य महन्त स्वामी जी महाराज की कृपा से पूज्य सर्व संतो मे विधमान है।

कार्यक्रम मे सभी भगत गणो ने भजनों का आन्नद लिया व आत्मसात किया। कार्यक्रम में अखिल सोमपुरा, घनश्याम सोमपुरा, भरत सोमपुरा, उर्मिला सोमपुरा, अनीता, मिनाक्षी, संध्या, गीता देवी सोलंकी, गोपाल शर्मा, हरि, विवेक, शिवम, दर्शन, सूरज मल सोलंकी, मूल चन्द सोलंकी, महावीर विदाता, जे. के. विदाता, पप्पू आचार्य, कप्तान रामचन्द्र सिंह सहित अन्य भक्तगण उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now