[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

स्वर्णकार समाज ने सर्व सहमति से सोलीवाल को चुना समाज का अध्यक्ष।

SHARE:



लोकपाल भण्डारी

रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय स्थित रघुनाथ जी महाराज के मन्दिर मे मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष वासुदेव सोनी की अध्यक्षता मे समाज की बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व कार्यकारिणी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर स्वर्णकार समाज के लोगो ने सर्व सहमति से सत्यनारायण सोलीवाल को रियाँबड़ी मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का अध्यक्ष चुना गया।

घनश्याम सोलीवाल व लालचंद अग्रोया ने साफा माला पहनाकर अध्यक्ष सत्यनारायण सोलीवाल का स्वागत किया गया।नव नियुक्त अध्यक्ष सोलीवाल ने उपस्थित समाज बन्धुओ का हार्दिक आभार जताया व सभी का मुँह मीठा करवाया।अध्यक्ष सोलीवाल ने जल्द हि नई कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही।

बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष लालचंद अग्रोया ने 8 अक्टूबर को कुचामन मे होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की।इस दौरान देवराज सोनी , घनश्याम सोनी ,रूपचंद सोनी,रमेश सोनी,राधेश्याम सोनी,रामप्रसाद सोनी, सत्यनारायण भाणु सोनी,गोविन्द सोनी, सुरेश सोनी,नटवर लाल सोनी,दीनदयाल सोनी,मिठालाल सोनी मुरलीधर सोनी सहित स्वर्णकार समाजबंधु मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now