[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विधायक कोष से बना टीनशैड व फर्श का किया लोकार्पण। मिड डे मील के तहत छाया की व्यवस्था।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
सेठ सूरजमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पर विधायक कोष से टीनशैड व फर्श निर्माण का लोकार्पण विधायक निर्मल कुमावत ने फीता काटकर किया।

विद्यालय परिसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. संजय यादव ने कि जबकि मुख्य अतिथि विधायक निर्मल कुमावत व विशष्ठ अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह शेखावत, शिक्षाविद केजी गौड, शक्तिसिंह, पार्षद ताराचन्द सैनी, अभिषेक वर्मा, धमेन्द्र सैनी, महिला माेर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत रहे।

प्रधानाचार्य डॉ. संजय यादव ने बताया कि बच्चों की सुविधा को देखते हुए फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत ने अपने कोष से 13.18 लाख की लागत से मिड डे मील योजना के तहत स्कूल में बच्चों काे एक जगह बैठकर खाना खाने के लिए फर्श व टीनशैड का निर्माण करवाया था, जिसका लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रंगारंग प्रस्तुति भी दी, इस माैके पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं के साथअनेक लोग मोजूद थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now