[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वार्ड 40 में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए पार्षद का किया सम्मान जताया आभार।

SHARE:



वार्ड संख्या 40 की संगम विहार कॉलोनी के निवासियों ने चल रहे और संपन्न कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष और वार्ड पार्षद जाकिर खान सांखला का साफा माला तथा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया।


पार्षद जाकिर खान सांखला ने बताया कि वार्ड में अब तक नाली, सीसी सड़क,रंगीन ब्लॉक सहित लगभग 4 करोड़ के कार्य संपन्न हो चुके है। और वर्तमान में बिजांडा रोड जो की ख्वाजा नगर होते हुए विष्णु सागर को जोड़ेगी इसके लिए मुख्यमंत्री घोषणा बजट से लगभग 2 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।साथ ही रेन की तरफ से हाईवे 89 से लेकर चौपाटी तक रोड की चौड़ाईकरण निर्माण कार्य भी चल रहा है।
इन दोनों सड़कों पर डामर पेवर के निर्माण के अलावा अतिरिक्त दो करोड़ की लागत से डिवाइडर के निर्माण कार्य हेतु टेंडर जारी हो चुके है। डिवाइडर में रोड लाइटिंग कार्य भी शामिल रहेगा। वही ख्वाजा नगर में 40 लाख की लागत से बनने वाली डामर पेवर सड़क का वर्क आर्डर भी जारी हो चुका है। साथ ही आने वाले समय में ख्वाजा नगर के लिए गंदे पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण कार्य मुख्य प्राथमिकता रहेगी। वार्ड में कराए गए विकास कार्यों के लिए पार्षद जाकिर खान सांखला ने अध्यक्ष गौतम टाक का आभार जताया।
इस मौके पर संगम विहार गणेश महोत्सव समिति के निवासी एडवोकेट जगदीश सिंह खातोलाई, लादू सिंह व्याख्याता श्याम सुंदर पाराशर, एसीबीओ शिक्षा विभाग श्रीराम खोजा, हरसूख चौधरी, प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा,रेवंत सिंह,राकेश प्रजापत,धर्मेंद्र, नवल किशोर,विजेंद्र राजपुरोहित,सुनील वर्मा,सुनील नेहरा,मंगलाराम रायका इत्यादि मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now