[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मकराना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी का हुआ शुभारंभ

SHARE:



मकराना (मोहम्मद शहजाद )। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मकराना रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल चौकी का उद्घाटन मेड़ता से आए आरपीएफ थानाधिकारी मनोज कुमार शर्मा, उप निरीक्षक सागरमल जाट के द्वारा पूजा अर्चना कर हवन के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मेड़ता रेलवे सुरक्षा बल के थानाधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने कहा की नवीन तकनीक के साथ साथ नए भवन में चौकी का उद्घाटन हुआ है। .

यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेलवे स्टेशन परिसर में चौकी स्थापित है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को रेलवे के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा करने के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने को कहा।

इस दौरान हनुमान प्रसाद सहायक उप निरीक्षक डेगाना, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल मुकेश ददरवाल, अमित कुमार, मनीष कुमार, दिलीप सोलंकी, तालिब मकरानवी, प्रेमाराम चौधरी, रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवराम चौधरी, गुमान सिंह चौहान, सुरज्ञान मीणा सहित अन्य मौजूद रहे। नए भवन की पूजा अर्चना व हवन पंडित रमाकांत व्यास, गोविंद प्रसाद व्यास के द्वारा करवाई गई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now