[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राठौड़ बने उपशाखा मेड़ता के अध्यक्ष

SHARE:


शहर के मोररा रोड स्थित मीरां बाल मंदिर परिसर में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के उप शाखा मेड़ता के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी रामेश्वर लाल बोराणा व पर्यवेक्षक नेमीचंद माली की देखरेख में उप शाखा मेड़ता के चुनाव हुए।

चुनाव अधिकारी रामेश्वर लाल बोराणा ने बताया कि मेड़ता उपशाखा की समस्त कार्यकारिणी, जिला महासमिति सदस्य, प्रदेश महासमिति सदस्य, निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। चुनाव में सभाध्यक्ष नेमीचंद, अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष कमलेश मण्डा, मंत्री जितेंद्र शर्मा, महिला मंत्री संजु उपाध्याय, कोषाध्यक्ष जगदीश टाक चुने गए। जिन्हें चुनाव अधिकारी रामेश्वर लाल बोराणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष रूपा राम सेन, गजेन्द्र कुमार जोशी, विक्रम सिंह शेखावत, हमेन्दसिंह कुरड़ाया, श्रीकिशन जादम, सुखदेव दाधीच, महेंद्र दायमा सहित राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय से जुड़े शिक्षक उपस्थित हुए।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now