[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शहीद मेजर दलपत सिंह शेखावत सर्किल नामकरण समारोह 23 को।अखिल रावणा राजपूत सेवासंस्थान की ओर से आयोजित।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान फुलेरा के तत्वाधान में हाईफा हीरो, शहीद मेजर दलपत सिंह शेखावत, मिलिट्री कोर्स (देवली) के 105 वें शौर्य बलिदान दिवस पर प्रातः 11:15 बजे महा सम्मेलन एवं शहीद मेजर दलपत सिंह शेखावत सर्कल के नामकरण का शुभारंभ समारोह का आयोजन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण संसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ होंगे,

वहीं विशिष्ट अतिथि जन सेवक विद्याधर सिंह चौधरी, पालिकाध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष गिरधारी सिंह शेखावत करेंगे। प्रदेश प्रतिनिधि गोविंद सिंह बडगूजर ने बताया कि एम डी एस रोड सांभर बाईपास फुलेरा पर आयोजित समारोह में समाज के बुजुर्गों का, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का, विगत 3 वर्षों के दौरान सरकारी सेवा में चयनित समाज बंधुओ का स्वागत, तहसील स्तर पर सर्व समाज के शहीद परिवारों का सम्मान व समाज उत्थान तथा उन्नति के आयामों पर विचार विमर्श व कार्यक्रम होंगे, तथा दोपहर 2:15 बजे स्नेह भोज का आयोजन भी होगा, कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष हनुमान सिंह परिहार, गोविंद सिंह बडगूजर, महेश सिंह बडगूजर, रमेशसिंहपंवार, मनोहरसिंह राजावत, इंदर सिंह चौहान, मानसिंह किलानोत,राजेंद्रसिंह, वीरेंद्र सिंह सहित समस्त समाज बंधुओ ने अपना -अपना योगदान दिया ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now