[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

व. मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नव सृजीतपद पर बीसी एस चौधरी के पद भार ग्रहण करने पर किया सम्मान व स्वागत ।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) के नव सृजित पद पर बी सी एस चौधरी को पद ग्रहण करने पर दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर संघ के पदाधिकारीयो ने चौधरी से रेल संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा भी की। गौरतलब है कि वर्तमान में सीनियर डी सी एम मुकेश सैनी (प्रथम) है,ओर रेलवे ने हाल ही मे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) का नया पद सृजीत किया है।

इस पद पर प्रथम नियुक्ति बीसीएस चौधरी को मिलने पर रेल अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। इस मौके पर दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष अशोक वासदेव, जेड आर यू सी सी मेंबर भारत भूषण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश शर्मा, फुलेरा के पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज अहूजा, वरिष्ठ पत्रकार दामोदर कुमावत, रिटायर्ड सीटीआई राजेश , एस आर गॉड सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हार्दिक बधाई दी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now