[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जयपुर मंडल के चेकिंग स्टाफ की बड़ी उपलब्धि,

SHARE:

ट्रेनों में कारीब 20 हजार बिना टिकट यात्रा करने वालों से एक माह में वसूले एक करोड़ 85 लाखरुपए,
‘रेलवे जारी रखेगा सघन टिकट जांच अभियान।

फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने टिकट चेकिंग मद से अगस्त माह में 41 हजार से भी अधिक मामलों से 1 करोड़ 85 लाख रुपए की आय अर्जित की है जिसमें बिना टिकट व अनियमित यात्रा के 36 हजार मामले शामिल हैं।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुकेश सैनी ने बताया कि जयपुर मंडल पर डीआरएम विकास पुरवार के नेतृत्व में सभी रेल मार्गों की ट्रेनों में सघन टिकट जांचअभियान चलाया जा रहा है जिससे रेल राजस्व में बड़ी वृद्धि हुई है और इस अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा‌।

जिससे बिना टिकट यात्रा की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किया जा सके।सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी ने बताया कि अगस्त माह के दौरान टिकट जांच दलों ने सराहनीय कार्य करते हुए जयपुर-फुलेरा,फुलेरा-अजमेर,जयपुर-रेवाड़ी,जयपुर-सवाई माधोपुर, जयपुर -रिंगस – फुलेरा -रेवाड़ी, रिंगस-सीकर-चूरू-झुंझुनू रेल मार्गों की ट्रेनों की औचक जांच कर बिना टिकट 19 हजार 931 यात्रियों से 1 करोड़ 39 हजार,अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 16228 यात्रियों से 69 लाख 80 हजार व बिना बुक सामान के 109 मामलों से 19 हजार रुपए का राजस्व वसूल किया गया।

इसके साथ ही नॉन पेनल्टी के चार हजार 197 मामलों से मंडल को 13 लाख 28 हजार रुपए का राजस्व मिला। इस तरह मंडल को अगस्त माह में कुल 1 करोड़ 83 लाख 67 हजार रुपए का राजस्व टिकट चेकिंग से अर्जित हुआ। जो एक माह में रिकॉर्ड है


जबकि
गंदगी फैलाने व प्लेटफॉर्म, ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले यात्रियों से 1 लाख 69 हजार रुपए अभियान के दौरान जयपुर मंडल के रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में गंदगी फैलाते व प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में धूम्रपान करते पाए गए एक हजार एक सौ 65 मामलों में 1 लाख 69 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now