[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गांव रूण से रामदेवरा के लिए पैदल संघ हुआ शनिवार को रवाना

SHARE:


रूण फखरूद्दीन खोखर

गांव भदौरा सें आज सोमवार को होगा पैदल संघ रवाना

रूण-गांव रूण से हर वर्ष की तरह इस बार भी रुणिचा दरबार बाबा रामदेव मंदिर में दर्शनों के लिए भोमियासा पैदल यात्रा संघ शनिवार सुबह गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ।

लीडर राजकुमार बंजारा, रवि गोलिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि भोमियासा महाराज मंदिर से 25 सदस्य पैदल संघ को भोमियासा गौशाला अध्यक्ष रामेश्वर गोलिया, रामकिशोर बुढ़िया, बाबूलाल बंजारा सहित गांव के गणमान्य नागरिकों ने पैदल यात्रियों के तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर डीजे के साथ गांव की सीमा तक साथ जाकर रवाना किया।


संघ के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह जाने वाले इस पैदल संघ में पैदल यात्रियों के खानपान की समुचित व्यवस्था साथ में रहेगी। इसी प्रकार भदौरा के महेंद्र खींची ने बताया गांव भदौरा से आज सोमवार को सुबह बाबा रामदेव मंदिर से गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रामदेवरा के लिए पैदल संघ रवाना होगा, जिसमें पैदल यात्रियों के लिए साथ में समुचित व्यवस्था रहेगी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now