[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात व नशा मुक्त अभियान से जोडा,

SHARE:


छात्र एवं छात्राओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति किया जागरूक।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) पुलिस ने यातायात व नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व विकास, मूल अधिकार एवं नैतिक कर्तव्यों के प्रति सामान्य कानूनी प्रावधान की जान कारी सहित सामाजिक उत्थान व उज्वल भविष्य के लिये जागरूक किया। थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काचरोदा मे यातायात व नशामुक्त राजस्थान से जोड़ कर विद्यार्थियों को बाल लैंगिक,अपराधों,साइबर क्राइम,यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया ।

जिसके तहत थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में समाज मे बढ़ते अपराधों को रोकने मे पुलिस की भूमिका छात्र व छात्राओं के सम्बन्धित अपराधों, पास्को एक्ट, सायबर अपराध, आदि के बारे में जानकारी दी तथा इन अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों से अवगत करवाते हुए उन्हें, महिला हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन और डायल न -100 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को कहा कि, वर्तमान समय में सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु हम सभी को जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है,

आजकल विद्यार्थियों को स्कूल में प्रदान की जाने वाली शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को यौन शिक्षा और उन्हें गुड-टच व बेड-टच के बारे में बताना भी एक जरुरी विषय बन गया है। ऐसे में अब माता पिता का कर्तव्य केवल अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देने तक नहीं रह गए है बल्कि बच्चों को यौन शिक्षा के साथ साथ उन्हें गुड टच बेड टच के बारे में भी जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि वह अपनी सुरक्षा को लेकर सावधान हो सके, क्योंकि बच्चों को यह नहीं मालूम होता है कि उन्हें किस तरह से छुआ जा रहा है। और यहीं वह कारण है जो बच्चों के यौन शोषण के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते है। इसलिए हम सभी को ध्यान देने की जरूरत है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now