[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

चौधरी ने की मानवता की मिसाल पेश

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

हिंदू भाई ने मुस्लिम परिवार को दी 51 हजार की मदद


रूण-निकटवर्ती गांव असावरी के अनाज व्यवसायी नरेंद्र खुड़खुड़ीया (जाट) उर्फ रामजी राम ने हिंदू होते हुए एक मुस्लिम गरीब परिवार की मदद करके मानवता की मिसाल पेश की हैं और नफरत को मिटाने का आह्वान किया। तुलसीराम भाकर रूण ने बताया मूंडवा के साउद सांई की बेटियों का विवाह इसी सप्ताह में है ,

इसकी खबर सुनकर इन्होंने गांव रूण आकर साउद सांई के परिचित हाजी बरकत अली सैयद को 51 हजार रुपए उन तक पहुंचाने के लिए नगद दिए, इस मौके पर हाजी बरकत अली ने बताया कि मदद के लिए कोई धर्म आड़े नहीं आता है, राम जी राम ने मानवता की मिसाल पेश की है,

इन्होंने बताया आप किसी भी पीड़ित या गरीब परिवार और पशु पक्षियों की गर्मी के इस मौसम में मदद करके पुण्य के भागीदार बन सकते हो, उनकी इस मदद को देखकर गांव रूण असावरी सहित काफी गांवों के ग्रामीणों ने सराहा है और अपनी ओर से भी मदद भेजी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now