[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवे सैनी कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था का होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित।

SHARE:


संस्था ने नवनियुक्त आरएएस,
आरजेएस सहित प्रतिभाओं को किया सम्मानित।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) भारतीय रेलवे सैनी (माली) कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के तत्वाधान में शनिवार को होली मिलन व प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

जिसमें प्रशासनिक अधिकारी शिक्षाविद भामाशाह अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले महिला,पुरुष,युवक,यूतियों एवं समाज की प्रतिभाओं को समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस चेतन देवड़ा रहे जबकि अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने की।

वहीं ओंकार मल पूर्व आर   ए एस, एमपी सैनी अध्यक्ष सिविल राइट,अनुभव चंदेल अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले,संजय सैनी अध्यक्ष, एड.मंगल सैनी, एड.राम प्रताप सैनी,एंड.श्रीमती संजू सैनी,एड रामनिवास सैनी, एड. मुकेश सैनी, एड . गणेश नारायण सैनी, एड के के सैनी,  सुरेश सैनी एनएचएआई संस्था, सुरेश सैनी निजी सचिव, महेंद्र शास्त्री अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय धावक गोपाल सैनी,धर्मेंद्र सैनी पूर्व अध्यक्ष फुलेरा, डॉ.पूनम सैनी, डॉ. महावीर सैनी,शंकर बालन चुरु, बुध सिंह,राजू जी सैनी एड. इंद्राज सैनी रेल कोर कमेटी के सभी सदस्य के. एल. भाटी , ने बृजेश सैनी, राजेश, हरजीत राम सैनी  व मुख्य सदस्यगण की उपस्थिति में समारोह आयोजित हुआ,

इस अवसर पर नव चयनितआईएएस प्रज्ञा सैनी, नवनियुक्त 7 आर ए एस एवं दो आरजेएस सहित सैकड़ो प्रतिभाओं को संस्था की ओर से दुपट्टा ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के संरक्षक के एल भाटी एवं अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम को चार चांद लगाए। सम्मान समारोह के पश्चात उपस्थित महिला पुरुषों ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर फाल्गुनी माह के फाग पर डीजे की धुनों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समूह व समाज के नर नारियों को झुमने से नहीं रोक सके कार्यक्रम के समापन पर स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने सभी समाज बन्धुओं को  सम्मान आदर सहित कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप लोगों ने संस्था और मैरे साथ अपना हाथ बढ़ाया है उसे सदैव बनाए रखना और समाज के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा कहते हुए धर्मेंद्र कुमार सैनी भावुक हो गए।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now