[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विद्यार्थी सहायता वितरण 11 अगस्त, मंगलवार को। निर्माण संस्था खण्डेल प्रांगण  पर दोपहर1:00 से 3:00 बजे तक।

SHARE:


फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
निर्माण संस्था, खण्डेल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अगस्त 26 मंगलवार को गरीब एवं अल्प आय विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता दिया जाना निश्चित हुआ है।

इस आयोजन में 115 विद्यार्थियों को 3,00,000 रूपये की सहायता राशि पंजाब नेशनल बैंक, शाखा-फुलेरा के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते में भुगतान किया जाना है। इस आयोजन में विधवा,विकलांग, पिता रहिता, माता रहित एवं अल्प आय विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई है। 


निर्माण संस्था, खण्डेल द्वारा यह कार्यक्रम वर्ष 2006-07 से निरंतर जारी है, ज्ञात हो अब तक इस योजनान्तर्गत वर्ष 2006-07 से 2026-27 तक  कुल सहायता 1917 विद्यार्थियों को 38,07,272 रूपये का योजना खर्च हो जाएगा। संस्था निदेशक रामेश्वर लाल वर्मा आसपास के क्षेत्र के गणमान्य लोगों से आग्रह किया है कि इस अवसर पर आपकी गौरवमयी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now