[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
फुलेरा के पू.विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी निर्मल कुमावत एवं  प्रणव अग्रवाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारा काफी लंबे समय से आम जन की ओर से प्राप्त हो रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आज दोपहर उप जिला अस्पताल फुलेरा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में मुख्य रूप से साफ सफाई व्यवस्था, अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्तिथि, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम,डायग्नोस सेंटर, पर्ची काउंटर,फार्मासिस्ट काउंटर पर निरीक्षण कर, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं भर्ती मरीजों का हालचाल जानकर , मरीज एवं परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चिकित्सा प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र भांभू एवं  डॉ राज चौधरी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा प्रदेश के  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रही लोक कल्याण कारी योजनाओ द्वारा मरीजो को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने के निर्देश के साथ उप जिला अस्पताल को चाही गई अन्य आवश्यकताओं के बारे में भी विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर फुलेरा भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन,आलोक तिवारी,सुरेश मिश्रा,नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक, पू. पालिकाध्यक्ष रतन राजौरा,पू मंडल महामंत्री सुरेश कुमार सैनी,महामंत्री संजय वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मनीष गगरानी, कमल शर्मा राजकुमार वर्मा, ताराचंद आमेरिया,दिलीप सुरोलिया,संजीव गुप्ता, नेमीचंद गुर्जर,राजेश अरोड़ा,प्रियांशु शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now