
फुलेरा (दामोदर कुमावत) रेल कर्मचारियों व उनके आश्रितों तो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भण्डारी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर,जयपुर व रेलवेचिकित्सा इकाई फुलेरा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर गुरुवार, 6 अगस्त को रेलवे अस्पताल, फुलेरा परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने पहुँचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाया।
जयपुर के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने दीं सेवाएँ रेलवे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश जैन ने बताया कि शिविर में जयपुर के प्रतिष्ठित भण्डारी हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविर में आए मरीजों का निम्नलिखित विशेषज्ञों द्वारा गहन परीक्षण एवं परामर्श किया गया:

डॉ. राजीब दुगड़ : हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ , डॉ. शशिलता त्रिपाठी — स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. सतीश बोहरा — सामान्य एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ
मुफ्त जाँचें और परामर्श सुविधा शिविर में केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण पैथोलॉजिकल व डायग्नोस्टिक जाँचें भी पूरी तरह मुफ्त की गईं: जिन में
ब्लड शुगर (Blood Sugar) एवं ब्लड प्रेशर (BP) जाँच
ईसीजी (ECG)बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) — हड्डियों की मजबूती की जाँच शिविर के दौरान विशेष रूप से पाइल्स, फिशर, हर्निया, फाइब्रॉइड्स, जोड़ों के दर्द (Arthritis) तथा फ्रोजन शोल्डर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से मार्गदर्शन लिया और आवश्यक जाँचें करवाईं।

मरीजों ने जताई खुशी, नियमित आयोजन की मांग
शिविर के समापन पर लाभान्वित मरीजों और रेलवे कर्मचारियों ने भण्डारी हॉस्पिटल, जयपुर एवं रेलवे प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ.लोकेश कुमार जैन डॉ जगदीप नाशना,व. फार्मा सिस्ट मुकेश कुमार खर्रा, बलवंत सिंह, मनीष गोदारा, बलराम वर्मा, जाकिर हुसैन, घनश्याम,नवल,मुकेश,गौतम, दीपिका और कमल राय आदि स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर यूपीआरएमएस के मनीष शर्मा ने पहुंचकर अस्पताल में चल रहे शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे रेल कर्मचारी एवं उनकेआश्रितों की समय- समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Author: Aapno City News




