
फखरुद्दीन खोखर रूण
रूण-गांव रूण स्थित भोमियासा महाराज के मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मेले का आयोजन हर वर्ष की तरह रखा गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया जो देर रात तक जारी रहा,

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाते हुए और महिलाओं ने गीत गाते हुए खीर और चूरमा लेकर मंदिर पहुंचे और भोग लगाया। इस दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए,

वही भोमियासा महाराज की आरती करके देश में अमन ,चैन,शांति व सुख समृद्धि की और अच्छी बरसात होने की कामना की गई।

वही मेला परिसर में मनिहारी,प्रसाद,खिलौने, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, रेडीमेड और घरेलू सामान की महिलाओं ने जमकर खरीदारी की वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया ।

इस मौके पर दान दाताओं ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर ठंडा पानी की व्यवस्था की। वही अलग-अलग समाज के लोगों ने भोमियासा महाराज के ध्वजाएं चढ़ाई।

Author: Aapno City News




