[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ में। आमजन को मिली त्वरित राहत। मौके पर ही हुए कई लंबित कार्यों का निस्तारण।

SHARE:



फुलेरा, (दामोदर कुमावत) आमजन को त्वरित,पारदर्शी एवं सहज लाभ मिलने के उद्देश्य से नगर पालिका फुलेरा द्वारा आयोजित ‘शहरी सेवा शिविर–2026’ का सफल आयोजन नगर पालिका सामुदायिक भवन में किया गया। शिविर का संचालन अधिशासी अधिकारी (ईओ) महिमा सोनी के निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।शिविर के दौरान वर्षों से लंबित कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की गई।

10 नामांतरण प्रकरणों का तत्काल समाधान कर संबंधित दस्तावेज आवेदकों को सौंपे गए। वहीं 8 भवन निर्माण स्वीकृतियां नियमानुसार जारी की गईं। इसके अलावा 15 जन्म प्रमाण-पत्र तैयार कर लाभार्थियों को वितरित किए गए।शिविर में राशन कार्ड संबंधी कार्य, रोड लाइट मरम्मत, जन आधार अपडेट सहित विभिन्न जनहित सेवाओं का भी त्वरित समाधान किया गया। साथ ही फ्री होल्ड नाम हस्तांतरण से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए, जिनका नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।


इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी महिमा सोनी ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही छत के नीचे पारदर्शी, सरल एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। त्वरित कार्यप्रणाली एवं मौके पर समस्याओं के समाधान से संतुष्ट नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now