[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं 15वें चातुर्मास ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ…..

SHARE:


कस्बे में मंगलकलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत।
दादू आश्रम पर सत्संग, ज्ञान, यज्ञ व सिद्ध दादू वाणी पठन।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के श्री रामनगर स्थित श्री दादू आश्रम में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं 15वें चातुर्मास सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह का भव्य आयोजन 29 जुलाई से 5 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर बुधवार को आश्रम परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच  व्यासपीठ पूजन एवं भक्तमाल चातुर्मास कार्यक्रम, आश्रम महंत संगीताचार्य  स्वामी राम प्रकाशदास महाराज ने अपनी संगीतमय मृदु वाणी से दादू वाणी एवं भक्तामर कथा का रसपान करवाया इस अवसर पर सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुषों ने महान ग्रंथ दादू वाणी एवं भक्तमाल कथा का रसपान किया

इसके साथ ही आचार्य स्वामी रामप्रकाश महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान भक्ति एवं सत्संग के बारे में विस्तार से बताते हुए सत्कर्म मार्ग पर चलने की राह दिखाई। श्री दादू आश्रम के व्यवस्थापक धर्मदास स्वामी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चातुर्मास के दौरान संगीतमय श्रीमद् दादू वाणी, भक्तमाल कथा, सत्संग, व्यासपीठ पूजन, मंगल कलश यात्रा  नगर भ्रमण सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समारोह का शुभारंभ आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा (29 जुलाई) को दादू वाणी पाठ, व्यासपीठ पूजन एवं भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर महंत सरवन दास जी महाराज (ढींढा), जगदीश प्रसाद कुमावत, रामपाल कुमावत, नाथूलाल सैनी, राजेंद्र सैनी,गंगाराम कुमावत, दीपेश सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे। महा आरती पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। आज का भंडारा संपूर्ण शंकर सिंह,बद्री चौधरी  सुपुत्र रामूजी चौधरी महेशपूरा वालों की ओर से की गई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now