
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी पद पर नवनियुक्त महिमा सोनी ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों,गणमान्य लोगों एवं पालिका स्टाफ ने नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी महिमा सोनी के आगमन पर स्वागत किया तथा पदभार ग्रहण करने पर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पत्रकार संघ के पत्रकार रूबरू हुए, इस पर नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी महिमा सोनी ने बताया कि मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करते हुए रोशनी, सफाई, सड़कों एवं मुख्य बाजार की सभी समस्याओं का समाधान आमजन के लिए करना मेरी प्राथमिकता होगी वहीं उन्होंने आस्वस्थ किया कि नगर की आम जनता की पालिका संबंधी समस्याओं का भी नियमानुसार समाधान करने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से नगर पालिका मंडल फुलेरा के अधिशासी अधिकारी पद पर अस्थाई रूप से ही अधिकारी रहे हैं जिससे आम जनता के कार्यों के निस्तारण में बाधा बनी हुई थी ।वहीं मूलभूत सुविधाओं पर भी अंकुश लगा हुआ था। जबकि नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी महिमा सोनी पूर्व में भी फुलेरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पद पर आसीन रहकर सफल कार्य संचालन किया है।

Author: Aapno City News




