
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। फुलेरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए न सिर्फ नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे एक शातिर तस्कर को दबोचा, बल्कि उसके पास से अवैध मादक पदार्थ भी बरामद किया है।

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने इस तस्कर की हेकड़ी निकाली नाकाबंदी तोड़कर भागा, पर पुलिस की ‘सुपर स्पीड’ के आगे घुटने टेके,यह सब शुरू हुआ 14 जुलाई 2026 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एमवी एक्ट अभियान के तहत सांभर रोड पर गाड़ियों की सघन चेकिंग चल रही थी। तभी एक बिना नंबर की चालाकी दिखाने की कोशिश हुई। एक हीरो एच एफ डिलक्स मोटरसाइकिल (नंबर: RJ 14 DD 3033) का चालक नाकाबंदी देखकर रुकने के बजाय बैरियर तोड़कर तेजी से भाग निकला। लेकिन पुलिस टीम भी पूरी तरह तैयार थी। थानाधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने तुरंत पीछा शुरू किया और भाग रहे बाइक सवार को हनुमान नगर कॉलोनी, फुलेरा में चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

जब पुलिस ने पकड़ने के बाद युवक से नाकाबंदी तोड़कर भागने की वजह पूछी, तो वह घबराने लगा और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर जब उसकी और मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, तो बाइक पर टंगे काले रंग के बैग के अंदर से 580 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास इस मादक पदार्थ को रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था। पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम रामचन्द्र सांसी पुत्र कालूराम (उम्र 30 वर्ष), निवासी- सांसी बस्ती जोबनेर रोड,फुलेरा बताया, 580 ग्राम गांजा वारदात में प्रयुक्त वाहन हीरो एचएफ डिलक्स मोटर साइकिल (RJ 14 DD 3033) वह भी जप्त कर
NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि
एसपी जयपुर ग्रामीण, श्री हनुमान प्रसाद (IPS) के कड़े निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा एवं सांभर लेक पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार जोशी के सुपरविज़न में इस टीम ने कार्रवाई को थानाधिकारी राजेंद्र कुमार,कांस्टेबल रवि, रविदत्त सरदार सिंह, और अजय कुमार ने कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगालने की तैयारी जारी है!

Author: Aapno City News




