[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हाई वोल्टेज करंट का कहर: शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, किसान को लाखों का नुकसान

SHARE:


लोकपाल सिंह भण्डारी

रिया बड़ी उपखंड के ग्राम कोड़िया गांव में हाई वोल्टेज विद्युत प्रवह ट्रैक्टर सहित कृषि कार्य में उपयोग आने वाला लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान विक्रम सिंह के खेत स्थित कुएं पर बने कच्चे छप्पर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक तेज वोल्टेज आने से शॉर्ट सर्किट हो गया।

जिससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग लगने से छप्पर के नीचे खड़ा ट्रैक्टर, लगभग 50 नग फव्वारा पाइप, 15 फव्वारे, मूंगफली बीज, डीएपी खाद के कट्टे, चारा काटने की मशीन सहित कृषि उपयोग में आने वाला अन्य सामान जलकर राख हो गया।

हल्का पटवारी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार घटना में करीब 8.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया।बिजली के लगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे गांव में व्यापक आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

पीड़ित किसान एवं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से घटना की जांच कर नुकसान का आकलन करवाने तथा प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा एवं रखरखाव को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।फोटो कैप्शन:

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now