[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पुलिस का एक्शन। 47 पव्वे अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,स्कूटी जब्त।

SHARE:

फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस इन दिनों अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में है। इसी कड़ी में जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) श्री हनुमान प्रसाद (IPS) के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध देसी शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचा है


यह पूरी कार्रवाई अति. पुलिस अधीक्षक (दूदू) शिवलाल बैरवा और पुलिस उप अधीक्षक (सांभरलेक) अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी फुलेरा राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को एक सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मूण्डवाड़ा की तरफ से एक व्यक्ति पीली टी-शर्ट और नीले पायजामे में एक्टिवा स्कूटी पर अवैध शराब लेकर आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और ड्योडी बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर दी। तभी पुलिस को एक संदिग्ध एक्टिवा स्कूटी नंबर  RJ 14  BM  3491 आती दिखाई दी। जब पुलिस ने स्कूटी को रुकवाकर उसके पायदान पर रखे सफेद कट्टे (बोरे) की तलाशी ली, तो पुलिस की आंखें फटी रह गईं। उस कट्टे के अंदर 47 पव्वे अवैध देसी शराब छिपाई गई थी। जब पुलिस ने व्यक्ति से शराब परिवहन का लाइसेंस या परमिट मांगा, तो उसके पास कोई जवाब नहीं था।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कृष्ण गोपाल उम्र 58 पुत्र हनुमान नाथ (जाति योगी) निवासी आईदान का बास, थाना जोबनेर, जिला जयपुर।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 47 पव्वों और तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक्टिवा स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया। आरोपी कृष्ण गोपाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम  के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है कि यह शराब कहाँ से लाई जा रही थी।इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में ये अधिकारी और जवान शामिल रहे थानाधिकारी राजेंद्र कुमार, एएसआई धूड़ सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र, सरदार एवं चालक सुरेश पायल टीम ने कामयाबी हासिल की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now