[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वंदे गंगा -जल संरक्षण के तहत,”जल है तो कल है”। किशनगढ़ में उमड़ा सेवा और संकल्प का जनसैलाब। 

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भीषण गर्मी के दौर में मानवता की सेवा और पर्यावरण रक्षा का एक अनूठा संगम किशनगढ़ में देखने को मिला। “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के अंतर्गत गुरुवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर राहगीरों और यात्रियों के लिए शीतल जल एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि का संदेश: “स्वयं प्यासे न रहें, दूसरों की भी प्यास बुझाएं” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए एक बेहद व्यावहारिक और मर्मस्पर्शी बात कही “इस भीषण गर्मी में हर व्यक्ति को घर से निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखनी चाहिए। खुद को हाइड्रेटेड रखें और यदि रास्ते में कोई प्यासा मिले, तो उसे पानी पिलाकर पुण्य के भागीदार बनें।”
उन्होंने आमजन को “जल है तो कल है” का संकल्प दिलाते हुए जल संरक्षण  और पर्यावरण संवर्धन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


इस पुनीत कार्य में प्रशासन, राजनीतिक पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने एक साथ मिलकर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अरविंद शर्मा , जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दाधीच,एसडीएम श्रीमती नीतू मीना, जलदाय विभाग लोकेश सांखला,

स्काउट एंड गाइड्स से ओमप्रकाश जांगिड़,मनीष टाक एवं श्रीमती प्रियंका पाठक के साथ ही स्थानीय जन प्रति निधियों, पार्टी पदाधिकारियों और प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को शरबत पिलाकर इस तपन भरे मौसम में राहत पहुंचाई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now