

🖊 तेजाराम लाडणवा
जयपुर
राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 28 और 29 मई को प्रदेश के विभिन्न जिलों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान वे धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठकों में भी शामिल होंगे।

विशेषाधिकारी चंपालाल ने बताया कि मंत्री जोराराम कुमावत 28 मई की सुबह जयपुर से रवाना होकर दौसा जिले के इटका-छोकरवाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भाग लेंगे। इसके बाद करौली जिले के गांवडी मीना पहुंचकर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उपस्थित रहेंगे।
दोपहर बाद मंत्री कुमावत दौसा पहुंचकर गौशाला संचालकों और पशुपालन विभाग की बजट घोषणाओं, योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को जयपुर लौटने के बाद रात्रि में सुमेरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां रात्रि विश्राम रहेगा।
29 मई को सुमेरपुर से मुण्डारा पहुंचकर मंत्री कुमावत श्री चामुण्डा माता मंदिर श्री चामुण्डा माता मंदिर के वर्षगांठ महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद बालोतरा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाम को पचपदरा में आयोजित हैल्थ केयर अवार्ड समारोह में शिरकत करने के बाद मंत्री कुमावत बाड़मेर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
चंपालाल प्रजापति ने बताया कि मंत्री का यह दौरा धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Author: aapnocitynews@gmai.com




