[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की फुलेरा शाखा को मिला नया नेतृत्व।

SHARE:


शांति लाल वर्मा बने अध्यक्ष, नई टीम के गठन की तैयारियां तेज।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)।
डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जयपुर देहात द्वारा जयपुर ग्रामीण की तहसील शाखा फुलेरा में नई कार्यकारिणी के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शांतिलाल वर्मा (रोजड़ी) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही गणपत लाल हटवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रतन राजोरा को सचिव तथा नाथूलाल नांगलिया को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा

सोसाइटी की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि नवगठित टीम जल्द ही विधान अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार कर केंद्रीय कार्य कारिणी को इसकी सूचना देगी।
जयपुर देहात अध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया कि यह नियुक्तियां जयपुर देहात कोषाध्यक्ष हेमराज खांडेकर एवं उपाध्यक्ष विनोद दुलारिया की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सामाजिक सरोकारों एवं समाजहित के कार्यों को नई गति देगी। इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनोद वर्मा रलावता एवं सचिव मांगीलाल बुनकर ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि शांतिलाल वर्मा एवं उनकी टीम संगठन के लिए मजबूत स्तंभ साबित होगी।

सचिव रतन राजोरा

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।नव नियुक्त अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि वे जल्द ही कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों को गांव-ढाणी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now