
रूण फखरूदीन खोखर
शीतल शरबत और बील के जूस से मिली राहत
रूण – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सैयदों की ढाणी रूण में तपती गर्मी के इस मौसम में बच्चों को राहत पहुंचाने के लिए एक शिक्षक द्वारा सेवा और संवेदना का एक अनूठा प्रयास देखा गया।

शाला प्रधान प्रेमाराम इनाणिया ने बताया इस स्कूल में कार्यरत शिक्षक दीनदयाल शर्मा द्वारा द्वारा विद्यालय के 101 नौनिहालों के लिए ठंडे और पौष्टिक शीतल जूस पेय की व्यवस्था की गई। धूप और भीषण गर्मी से परेशान स्कूली बच्चों को शीतल शरबत और स्वास्थ्यवर्धक बील (बेल) का जूस पिलाया गया,

जूस पीकर बच्चों के चेहरो पर खुशी नजर आई,सेवा के इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में विद्यालय के संस्था प्रधान प्रेमाराम के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान शिक्षक मेघाराम गारू, सुरेश बाज्या, अयुब खान, धर्मेंद्र सोलंकी, एसएमसीअध्यक्ष अलीम सहित अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने दानदाता दीनदयाल शर्मा के इस मानवीय प्रयास को सराहा।

Author: Aapno City News




