[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

21 मई से आरम्भ हो रहे संघ के प्रशिक्षण साधना का केंद्र और तपा कर कुंदन बनाने की कार्यशाला- हरदयाल

SHARE:


लोकपाल सिंह भण्डारी

_प्रशिक्षण वर्गों में कार्य विस्तार के साथ, कार्यकर्ता अपने गुणों का संवर्धन करते हुए समाज संगठन और राष्ट्र चेतना के संघ कार्य का प्रशिक्षण लेंगे।”_

जोधपुर, 16 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल में विभिन्न श्रेणियों के ‘संघ शिक्षा वर्ग’ (प्रशिक्षण शिविरों) का आयोजन किया जा रहा है। प्रांत में शाखाओं के विस्तार व कार्यकर्ता स्वयंसेवकों के विकास पर आधारित संघ के ये नियमित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण वर्ग आगामी 21 मई से प्रारंभ होने जा रहे हैं। संघ की सांगठनिक रचना में प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में होने वाले ये प्रशिक्षण स्वयंसेवकों के लिए ‘साधना के केंद्र’ और उनके व्यक्तित्व को ‘तप कर कुंदन बनाने वाली कार्यशाला’ के समान हैं।


    भीषण गर्मी और तीक्ष्ण धूप के दौर में, कठोर परिश्रमी दिनचर्या व अनुशासित कार्यक्रमों के साथ, जीवन में सामूहिकता आत्मीयता बन्धुत्व भाव विकसित करते हुए, स्वयंसेवक संघ कार्य के विस्तार व व्यक्तिश: गुण विकास के कार्यक्रमों में संलग्न रहते है

       इस वर्ष जोधपुर प्रांत में , बीकानेर के गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में ‘संघ शिक्षा वर्ग (विशेष)’ का आयोजन, वरिष्ठ आयु के कार्यकर्ता स्वयंसेवकों के लिए , भीनमाल के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘संघ शिक्षा वर्ग (महाविद्यालय विद्यार्थी एवं तरुण व्यवसायी)’  बाड़मेर स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘संघ शिक्षा वर्ग (शालेय विद्यार्थी)’ का आयोजन किया गया है
तीनों स्थानों भीनमाल, बाडमेर, बीकानेर में संघ शिक्षा वर्गों क्या आरम्भ 21 मई 2026 से होगा, भीनमाल व बाडमेर में ये वर्ग 6 जून प्रातः तक एंव बीकानेर में 5 जून सांयकाल तक आयोजित होंगे । प्रांत स्तर के तीन संघ शिक्षा वर्गो में सभी खंडो नगरों के चयनित सूचीबद्ध कार्यकर्ता सहभागी होंगे,
       इसी अवधि में हनुवंत आदर्श विद्या मन्दिर ,लाल सागर जोधपुर, में प्रांत स्तर का घोष शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग भी दिनांक 21 मई 2026 से 5 जून सायंकाल तक रहेगा,
       जयपुर में पूरे राजस्थान का “कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम” (सामान्य) 17 मई से, आदर्श विद्या मन्दिर राजापार्क में आरम्भ होगा, जिसमें जोधपुर प्रांत के भी कार्यकर्ता सहभागी होगें, इस बीच नागपुर के रेशिम बाग स्थित, स्मृति मन्दिर परिसर में आरम्भ हो चुके “कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय” में भी जोधपुर प्रांत के 26 कार्यकर्ता स्वयंसेवक भाग ले रहें हैं   

राष्ट्र निर्माण हेतु व्यक्ति निर्माण का अधिष्ठान
संघ के इन प्रशिक्षण वर्गों का मूल उद्देश्य स्वयंसेवकों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से इस प्रकार सुदृढ़ करना है कि वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए तत्पर हो सकें। “राष्ट्राय स्वाहा, इदं न मम” (यह सब राष्ट्र के लिए समर्पित है, मेरा इसमें कुछ नहीं) को आत्मसात करते हुए स्वयंसेवक इन शिविरों में सामूहिक जीवन का कठोर अभ्यास करते हैं।
*हरदयाल वर्मा*
प्रांत संघचालक ,जोधपुर प्रांत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
सम्पर्क सूत्र → पंकज कुमार (7737288990)
प्रांत प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now