[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भंदे बालाजी में कुमावत समाज का ऐतिहासिक समागम। नई कार्यकारिणी का गठन, सेवा और संकल्प की ली शपथ।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)।
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भंदे बालाजी स्थित कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति का नए समितिभवन में शनिवार को समाज की एक उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

समिति के अध्यक्ष पन्नालाल सरसवा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज की प्रगति को नई गति देने के लिए नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह ही समाज ने एक जुटता दिखाते हुए  पन्नालाल सरसवा को अध्यक्ष, भींवाराम दम्बीवाल को कोषाध्यक्ष और भंवरलाल मामोडिया को सर्व सम्मति से महामंत्री चुना था। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए, अध्यक्ष सरसवा ने समाज के अनुभवी, वरिष्ठ और ऊर्जावान साथियों को मिलाकर एक बेहद मजबूत और संतुलित टीम की घोषणा की है।

कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति की नई टीम समाज के सर्वांगीण विकास और मार्ग दर्शन के लिए घोषित की गई टीम इस प्रकार है:संरक्षक मंडल लादू राम जेठीवाल, सीताराम मारवाल, हनुमान सहाय किरोडीवाल, बाबूलाल सिरोहिया,सीताराम किरोडीवाल |संयोजक सीताराम बडीवाल |
उपाध्यक्ष छोटूराम बडीवाल, नंदकिशोर कुदीवाल, रामस्वरूप खोरानिया, लक्ष्मीनारायण रतिवाल, राधा मोहन कारगवाल |मंत्री गौरी शंकर मारवाल, चुन्नी लाल भुरोदिया, रामनारायण घोडेला, गोपाल मांचीवाल, गौरीशंकर मारवाल (सावरदा) |
कार्यालय प्रभारी गजानंद नागा, भैरुलाल,प्रवक्ता महेश खाटूवाल को बनाया।

इस मुख्य टीम के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए 25 कर्मठ समाजबंधुओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समारोह का मुख्य आकर्षण नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रहा। सभी मनोनीत सदस्यों को शिक्षाविद् रमेश चंद किरोड़ीवाल ने समाज हित में पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। उपस्थित समाजबंधुओं एवं अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का माला, और दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि यह नई टीम सामूहिक विवाह जैसे पुनीत कार्यों के साथ-साथ समाज को शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।समिति अध्यक्ष  पन्नालाल सरसवा ने कहा कि “मुझ पर और मेरी इस नई टीम पर समाज ने जो अटूट विश्वास जताया है, उसके लिए मैं पूरे कुमावत समाज का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में फिजूल खर्ची को रोककर सामूहिक विवाह जैसी कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस नई कार्यकारिणी में अनुभव की वरिष्ठता भी है और युवाओं का जोश भी। हम सब मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास और समाज की एकता’ के मूलमंत्र के साथ काम करेंगे। समाज का हर वर्ग, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी और महिलाएं इस प्रगतिशील यात्रा का मुख्य हिस्सा बनेंगी। भंदे बालाजी के आशीर्वाद से हम समाज सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।”समारोह संपन्न होने के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now