
बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, रोकना जरूरी : न्यायाधिकारी
फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन पर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) माधवी दिनकर, जिला जयपुर एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़ के निर्देशन में डा० ऋचा कौशिक, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सांभर लेक द्वारा बुधवार को न्यायालय परिसर सांभर लेक में में बाल विवाह निषेध अभियान, साईबर सुरक्षा,

आदिवासी लोगों के विधिक अधिकारों (सीमांत कमजोर आदिवासियों और गैर अधिसूचित खानाबदोश जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंच को मजबूत करने की योजना ओं) से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़ व लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्प लाइन 15100, साईबर हैल्प लाईन 1930 एवं गरिमा हैल्प लाईन 1090 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में राहुल वीर, महेश शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, नर्मदा देवी, दीपिका माथुर, शौहरत अली, कैलाश जगुडी आदि उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News





