[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजीनामा योग्य मामलों के निस्तारण के लिए समझाइश ।

SHARE:



फुलेरा(दामोदर कुमावत) ‌
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) माधवी दिनकर के निर्देशन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं.1) अरविन्द कुमार जांगिड़ सांभर लेक के निर्देशानुसार श्रीमती भानुप्रिया सेहरा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सांभर लेक द्वारा नगर पालिका मण्डल सांभर लेक के सभागार में सांभर लेक व उसके आस-पास के गांवों के पक्षकारों को आपसी राजीनामा योग्य प्रकरणों व प्री लिटिगेशन मामलों में आपसी समझाइश करवाई

तथा पक्षकारों को आपसी राजीनामा के लिए 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस साल की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायालय परिसर सांभर लेक में मामलों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया।

इस मौके पर सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़, लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया, कैलाश चन्द माली, नितेश, दलपत, माधुरी पारीक आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now