[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अन्न का एक-एक टुकड़ा होता है किमती, व्यर्थ ना गवाएं-अमर दास महाराज

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

रूण-वर्तमान दौर में शादी या अन्य समारोह में खड़े खाने का रिवाज चल रहा है जिसमें भोजन की बर्बादी ज्यादा होती है शास्त्रों में लिखा है कि हमेशा भोजन और भजन बैठकर करना चाहिए, यह विचार डेगाना आश्रम के संत अमरदास महाराज मेहरासी ने ग्वालू गांव में एक फार्म हाउस पर व्यक्त किए,

इन्होंने बताया कि अन्न का एक-एक दाना कीमती होता है अन्न की कीमत एक भूखे आदमी को पता होती है, अन्न को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। इसी प्रकार इन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि बच्चों में संस्कार उनके घरों से ही मिलते हैं जैसे घर वाले काम करते हैं वैसे ही बच्चे करने लग जाते हैं इसीलिए 15 से 20 वर्ष की आयु तक के बच्चों पर विशेष नजर बनाए रखें।

इसी प्रकार समारोह में रामकिशोर दाधीच उर्फ काजू महाराज रूण ने भी अपने प्रवचनों में कहा कि वर्तमान दौर में गायों की दुर्दशा हो रही है हमें गर्मी के इस मौसम में गायों के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी चारे और दाना पानी की व्यवस्था करके पुण्य के भागीदार बनना चाहिए।

इस मौके पर काजू महाराज ने हैली, कर्माबाई ,फुलांबाई और वीर तेजाजी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर दिया।इस अवसर पर माणकराम , प्रहलादराम, जगदीशराम ,सुरेश, महेंद्र, मोहनराम, मोटाराम, ओमाराम, रिछपाल खुड़खुड़ीया, गोपीकिशन लटियाल, बलदेव राम डूकिया सहदेवराम भाकर, सैयद अलीमअली, सैयद मोहम्मद फारूख , जिला शांति समिति सदस्य फखरुद्दीन खोखर सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
फोटो- ग्वालू गांव में प्रवचन देते संत महात्मा और इनका स्वागत करते हुए श्रद्धालु

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now