[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एस पी हनुमान प्रसाद का फुलेरा थाना दौरा: फरियादी की बात तसल्ली से सुनें,समाधान में न हो देरी

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत): जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) हनुमान प्रसाद शनिवार को फुलेरा थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सेवा और अपराध पर लगाम ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।


थाने पहुँचने पर जवानों ने एसपी हनुमान प्रसाद को “गार्ड ऑफ ऑनर” देकर सम्मानित किया। इसके बाद एसपी ने थाने के हर कोने का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें शामिल स्वागत कक्ष एवं प्रशासनिक भवन आगंतुकों की सुविधा के लिए।
मालखाना, हवालात व सुरक्षा और रिकॉर्ड के रख-रखाव की जांच।रसोई घर पुलिसकर्मियों के खान-पान और साफ-सफाई का जायजा।निरीक्षण के दौरान एसपी ने पेंडिंग मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने हाल ही में राहजनी की वारदात में दो आरोपियों को डिटेन करने पर फुलेरा SHO की पीठ थप थपाई। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह साबित किया है कि अपराधी बच नहीं पाएंगे।प्रमुख निर्देश: “रात्रि गश्त और जनसुनवाई”
आगामी गर्मियों और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एसपी ने सख्त निर्देश दिए:


1.रात्रि गश्त: फुलेरा कस्बे की सुरक्षा के लिए रात की गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।2.सभ्य व्यवहार: थाने आने वाले हर फरियादी की बात को पूरे धैर्य और तसल्ली से सुना जाए।3.त्वरित  शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर तत्काल होना चाहिए। “जनता का पुलिस पर विश्वास तभी बढ़ेगा जब हम उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करेंगे।” —
इस निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ दूदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा और सांभर उप पुलिस अधीक्षक अनुपम  मिश्राभी मौजूद रहे। निरीक्षण के अंत में एसपी ने थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार और उनकी टीम के अनुशासन और कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now