
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान पुलिस दिवस पर दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत अध्यक्ष अशोक वासदेव के नेतृत्व में गांधी चौक स्थित थाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें थाना इंचार्ज राजेंद्र कुमार,एअसआई मोहन लाल,धूङाराम सहित स्टाफ का माला पहनाकर स्वागत करते हुए मीठा मुंह कराया व पुलिस दिवस एवं रेल दिवस की भी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शक्ति सिंह द्वारा पुलिस दिवस पर अपने विचार भी रखें । संघ अध्यक्ष अशोक वासदेव संरक्षक शक्ति सिंह ,भारत भूषण शर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल अजमेरा, स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य अमजद हुसैन सिद्दीकी, सुरेश जांगिड़, जगदीश गुप्ता, प्रेम चंद कुमावत,प्रेम नरूका, ललित जैन,टीकम शर्मा,सुमित शर्मा, कपूर शर्मा, गोपाल वर्मा, कृष्णकांत शर्मा, गोपाल जाट, संतोष ढोल आदि लोग शामिल थे।

Author: Aapno City News




