[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कुम्हार-कुमावत समाज का 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को।

SHARE:


प्रहलाद राय टाक, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ने किया पोस्टर विमोचन।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)
समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और एकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ,कुम्हार कुमावत सामूहिक विवाह समिति, सीकर द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) को सप्तम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियों का आगाज़ राजस्थान सरकार के श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष  प्रहलाद राय टाक ने जयपुर स्थित अपने निवास पर इस भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे समाज के लिए एक “पुनीत कार्य” बताया।


“सामूहिक विवाह न केवल फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाते हैं, बल्कि दूर-दराज के समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम भी करते हैं। यह समाज की दशा और दिशा बदलने वाला कदम है। प्रहलाद राय टाक अध्यक्ष (माटी कला बोर्ड) ने पोस्ट हिमाचल के समय बताया। सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया, 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होगा, जिसके लिए
अब तक 15 जोड़ों का सफल पंजीकरण हो चुका है। हमारा
लक्ष्य: फिजूलखर्ची को कम करना और सामूहिक एकता को बढ़ावा देना। पोस्टर विमोचन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम काम्या, मंत्री जानकी लाल  मारवाल, सीता राम भोड़ीवाल, बृजमोहन भाटी और राम गोपाल कुमावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बोर्ड अध्यक्ष टाक  ने समिति पदाधिकारियों से आगामी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now