[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण में बुखारी शरीफ किताब की हुई शुरुआत

SHARE:


रूण फखरूदीन खोखर

बापू गुलाम हुसैन जिलानी रहे मुख्य अतिथि


रूण-भटनोखा रोड़ पर स्थित हिंदी उर्दू स्कूल मदरसा गुलशन ए कादरिया
चिश्तिया रूण में जश्न इफ्तिताह ए बुखारी शरीफ का प्रोग्राम गुरुवार देर शाम को रखा गया। मौलाना मोहम्मद इरफान ने बताया पिछले 15 वर्षों से कार्यरत रजिस्टर्ड इस स्कूल में हिंदी उर्दू स्कूल आवासीय परिसर में बच्चे पढ़ाई करते हैं अब उन्हें बुखारी शरीफ किताब भी पढ़ाई जाएगी जिसमें दीन के बारे में और ज्यादा ज्ञान मिलेगा,

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाड़मेर के सूफी संत सैय्यद बापू गुलाम हुसैन शाह जीलानी तशरीफ़ लाये जिन्होंने मदरसे के बच्चो को बुखारी शरीफ की किताब शुरू करवाई
और निय्यत के बारे में बताया के इंसान की जितनी अच्छी निय्यत होगी उतना उस को सवाब मिलेगा, उन्होंने बताया कि इस अहम किताब से  अध्यनरत बच्चों को और भी ज्यादा जानकारियां मिलेगी।

कार्यक्रम के संचालक मौलाना अरबाब आलम बाड़मेरी ने बताया इस कार्यक्रम में रूण सहित सुजानगढ़ मकराना नागौर और आसपास के काफी गांवो के मेहमान उपस्थित रहकर प्रोग्राम को कामयाब बनाया और इस मौके पर मौलाना हुसैन बीकानेरी ने बुखारी शरीफ किताब की अहमियत बताई और मदरसे के बच्चों के साथ-साथ नौशाद आलम अशरफी ने नाते सुनाई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now