[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक।

SHARE:


‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ के तहत फुलेरा में नशा तस्कर गिरफ्तार।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)नशा मुक्त हो राजस्थान के संकल्प के साथ जयपुर ग्रामीण की फुलेरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ के तहत एक और बड़ी काम याबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देशन में फुलेरा थाना पुलिस ने एक शातिर नशा कारोबारी को दबोचकर उसके पास से अवैध गांजा और नकदी बरामद की है।

फुलेरा थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 106 ग्राम अवैध गांजा और
12,470 रुपये (गांजा बिक्री की राशि)बरामद कर जब्त कर ली है।थानाधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि कस्बे के माँ मैरिज गार्डन के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(दूदू) शिवलाल बैरवा और वृत्ताधिकारी सांभर लेक अनुपम मिश्रा के सुपर विजन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण सांसी (उम्र 21 वर्ष) निवासी सांसी बस्ती, जोबनेर रोड के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहाँ से लाता था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। पुलिस की जांबाज टीम इस  सफल कार्रवाई में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार के साथ हेड कांस्टेबल ताराचंद, कांस्टेबल रवि कुमार, राजेंद्र, सरदार, दीपक कुमार और महिला कांस्टेबल जमुना देवी व पतासी देवी की मुख्य भूमिका रही।
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई 15.03.2026 से 31.04.2026 तक चलने वाले विशेष अभियान का हिस्सा है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now