
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे के निकटवर्ती ग्राम खंडेल की बेटी किरण प्रजापति ने बारवीं कक्षा के कला वर्ग में 93 प्रति शत अंक लाकर गांव ओर स्कूल का नाम रोशन किया। किरण के अच्छे अंकों से पास होने पर टैगोर विद्यालय परिवार जोबनेर के संस्था निदेशक भंवर लाल चौधरी ने घर पर जाकर किरण को माता पिता की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह देकर तथा मीठा मुंह करवा कर सम्मानित किया।

साथ ही ग्रामवासियों ने भी किरण को माला दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर किरण प्रजापति ने बताया कि माता पिता और गुरुजनों के सही मार्ग दर्शन ओर लगातार कठिन मेहनत करने से आज यह मुकाम हासिल किया ।

इस मौके पर चांद मल प्रजापत, मालीराम प्रजापति,कानाराम प्रजापति, शंकरलाल चौधरी, मनिंदर सिंह,राजेश शर्मा, शंकरलाल जाट,विनोद शर्मा, भोलूराम जाट,तेजाराम प्रजापत, दीपक जांगिड़,संदीप जैन,अक्षत जैन,धारासिंह बिजारणियां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Author: Aapno City News





