
जयपुर मंडल में आज से शुरू होगा 20 दिवसीय, ‘आधार अपडेशन’ महा शिविर।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने अपने रेल परिवार की सुविधा के लिए एक बड़ी पहल की है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों के लिए ’20 दिवसीय विशेष आधार सेवा केंद्र शिविर,का आयोजन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती पूजा मित्तल ने बताया कि इस चीज का मुख्य उद्देश्य आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है शिविर में नाम पता जन्मतिथि मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक विवरण को अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज की डिजिटल युग में आधार कार्ड सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे अनिवार्य दस्तावेज है रेल प्रशासन कि इस पहल से कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वह कार्यस्थल पर ही अपनी जानकारी अधतन (अपडेट) करा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन शिविर बंद रहेगा। सुधार के लिए मूल दस्तावेजों (Original Documents)के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है।यह सुविधा सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवा निवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए भी उपलब्ध है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने सभी रेलकर्मियों से अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने आधार डेटा को सही व सुरक्षित बनाएं। रेलवे प्रशासन इस शिविर के माध्यम से कर्मचारी कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

Author: Aapno City News





